Type Here to Get Search Results !

24 घंटे में मिले 62 हजार नए COVID केस, 1.07 लाख ठीक हुए, 2,539 लोगों की मौत

 24 घंटे में मिले 62 हजार नए COVID केस, 1.07 लाख ठीक हुए, 2,539 लोगों की मौत



भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। एक्टिव केस घटने लगे हैं। नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश के भीतर 62 हजार 176 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 1 लाख 7 हजार 710 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान कोरोना से 2 हजार 539 लोगों की मौत हुई। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.80% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम होकर वर्तमान में 4.17% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22% है जो लगातार 9 दिनों से 5% से कम है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28 लाख 458 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26 करोड़ 19 लाख 72 हजार 14 हुआ है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,30,987 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,33,06,971 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

कोरोना से अब तक देश में 2 करोड़ 96 लाख 32 हजार 261 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 83 लाख 80 हजार 634 लोग रिकवर हुए हैं। जबकि 3 लाख 79 हजार 601 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 8 लाख 60 हजार 362 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  

Tags