अब बदलेगी अर्जुन की गेंदबाजी की रफ्तार, पूर्व दिग्गज करेगा 'जूनियर तेंदुलकर' की मदद
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने लंबे इंतजार के बाद 16 अप्रैल को उसी वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में पदार्पण किया जिसमें उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. उन्होंने तब दो ओवरों में 17 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसके बाद पंजाब किंग्स वाले मैच को छोड़कर उन्होंने प्रत्येक मैच में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया.
बॉन्ड ने कहा,‘यह कई चीजों का संयोजन होता है.. हम वैसा नहीं कर पा रहे हैं जैसा हमें करना चाहिए. हमारी रणनीति बेहद सरल है. हम गौर करते हैं किसी क्षेत्र में गेंदबाजी करने के क्या परिणाम निकलते हैं. जब हमारी वह रणनीति नहीं चल पाती है तो हम तुरंत ही उसमें कुछ बदलाव करते हैं.' उन्होंने कहा,‘‘ यह निराशाजनक है कि जब हम लक्ष्य का पीछा करते हुए बैकफुट पर होते हैं तो अपनी रणनीति में अंतर नहीं कर पाते हैं.'
