1 लाख 62 हजार के जॉगर पैंट में दिखीं आलिया:मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, बैग की कीमत है उससे भी ज्यादा
आलिया भट्ट को हाल ही में दुबई जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आलिया एथलेटिक लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फैंस से साथ सेल्फी भी ली। हालांकि, आलिया के एयरपोर्ट लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।
नो मेकअप लुक में दिखीं गॉर्जियस
एयरपोर्ट पर 30 साल की आलिया भट्ट नो मेकअप लुक में नजर आईं। एयरपोर्ट लुक की बात करे तो उन्होंने ब्राउन चेक जॉगर स्टाइल ट्रैक पैंट और क्रीम टैंक टॉप पहना है, जिसे उन्होंने लाइट ब्राउन क्रॉप जैकेट और व्हाइट स्नीकर्स और ब्लैक हैंडबैग के साथ स्टाइल किया।
आलिया ने एडिडास x गूची जीजी कैनवास पैंट पहना हुआ है जिसमें वह बिल्कुल स्टाइलिश लग रही हैं, इस जॉगर्स-स्टाइल वाली पैंट की कीमत 1लाख 62 हजार रुपए है। इस जॉगर को इन दोनों ब्रांड्स ने मिलकर बनाया है। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो आलिया ने जो ब्लैक हैंडबैग लिया है उसकी कीमत करीब 2 लाख 4 हजार रुपए है। ये बैग फेमस लग्जरी ब्रांड गूची का है।
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट को आखिरी बार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन में देखा गया था। अब वह जल्दी ही करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी हैं। ये रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होने वाली है।
