Type Here to Get Search Results !

अशरफ की वायरल चिट्ठी पर अतीक के वकील बोले-फर्जी है

 

अशरफ की वायरल चिट्ठी पर अतीक के वकील बोले-फर्जी है,असली लिफाफा कोर्ट पहुंच सकता है, कहा था- मर्डर हुआ तो खुलेगा नाम






सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह चिट्ठी गैंगस्टर अतीक के भाई अशरफ ने अपनी हत्या से पहले लिखी थी। इसमें शाइस्ता परवीन का भी नाम है। भास्कर ने इस वायरल चिट्ठी पर अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा से संपर्क किया। इस पर उनका कहना है कि यह फेक चिट्ठी है। असली चिट्ठी हाईकोर्ट और मुख्यमंत्री के पास पहुंच सकती है।

मर्डर से पहले जब अशरफ को 28 मार्च को प्रयागराज लाया जा रहा था, तब उसने कहा था कि उसे एक अफसर ने धमकाया है। कहा था कि दो हफ्ते बाद अशरफ को बहाने से निकाला जाएगा और "निपटा दिया जाएगा।"

अशरफ ने अपनी हत्या की ओर इशारा किया था। उसने कहा था- अगर मेरी हत्या होती है तो सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और मुख्यमंत्री को मेरा बंद लिफाफा मिलेगा। उसमें उस अधिकारी का नाम होगा, जिसने मुझे हत्या की धमकी दी है।

Tags