Type Here to Get Search Results !

Titanic जहाज का फूड मेन्यू हुआ वायरल, 111 साल पहले यात्रियों को खाने में दी जाती थीं ये चीजें।

 Titanic जहाज का फूड मेन्यू हुआ वायरल, 111 साल पहले यात्रियों को खाने में दी जाती थीं ये चीजें


इंस्टाग्राम पर tasteatlas ने टाइटैनिक पर परोसे जाने वाले विस्तृत मेन्यू जारी किया है, पोस्ट में 6 स्लाइड हैं जिनमें टाइटैनिक के पहले, दूसरे और तीसरे दर्जे के यात्रियों के लिए मेन्यू कार्ड की तस्वीरें दिखाई गई हैं, पोस्ट में यात्रियों के लिए उनके टिकट के अनुसार आरक्षित डाइनिंग हॉल की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, कैप्शन में लिखा है, “15 अप्रैल, 1912 को टाइटैनिक को अपनी पहली यात्रा के दौरान उत्तरी अटलांटिक में डूबे हुए 111 साल हो चुके हैं, टाइटैनिक सबसे शानदार जहाज था,"







"चिकन करी, बेक्ड फिश, स्प्रिंग लैम्ब, मटन और रोस्ट टर्की साधारण मेन्यू आइटम थे, जैसे कि मीठे में हलवा था, जिस रात टाइटैनिक डूबा, द्वितीय श्रेणी के यात्रियों ने बेर का हलवा खाया, जिसे क्रिसमस पुडिंग के नाम से भी जाना जाता है, ये तीनों वर्गों के लिए मेन्यू थे।
Tags